---Advertisement---

Prabhas की ‘The Raja Saab’ ने मचाया धमाल, तेलुगू मार्केट में शानदार ओपनिंग की उम्मीद

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Prabhas The Raja Saab creates a stir

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रेबेल स्टार Prabhas की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘The Raja Saab’ आज 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। तेलुगू राज्यों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जबकि हिंदी बेल्ट में इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Kapoor खानदान की लाडली का टूटा दिल? Khushi Kapoor और वेदांग रैना का 2 साल पुराना रिश्ता खत्म होने की चर्चा

यह फिल्म प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। करीब 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी यह फिल्म खासतौर पर तेलुगू दर्शकों के दम पर मजबूत ओपनिंग लेने की उम्मीद कर रही है। थलपति विजय की फिल्म के पोस्टपोन होने से भी ‘द राजा साब’ को फायदा मिला है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज़ से पहले सभी भाषाओं में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली थी। ब्लॉक सीटों के साथ यह आंकड़ा और भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा टिकट तेलुगू वर्जन में बिके हैं, जबकि हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग सीमित रही।

बॉक्स ऑफिस जानकारों का मानना है कि ‘द राजा साब’ पहले दिन सभी भाषाओं में करीब 55 से 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। वहीं, हिंदी डब वर्जन से 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। अब सबकी निगाहें दर्शकों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, जो इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस भविष्य को तय करेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---