समाचार

ब्राह्मण कुटुंग में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

सोशल संवाद / राजनगर : राजनगर के ब्राह्मण कुटुंग में सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।  स्थानीय जलाशय से कलश में जल भरकर महिलाओं ने पवित्र जल लाकर नवनिर्मित सिद्देश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों भक्त इस पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए।

यह भी पढ़े : AdJ -2 कोर्ट के नयाधीश श्री आभास वर्मा कोर्ट के सम्मुख 9 बिंदु पर जीरह किया

कलश स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।तीन दिवसीय आयोजन में राजनगर, सरायकेला, चाईबासा, पोटका, जमशेदपुर, और नजदीकी राज्य ओडिशा बंगाल से भी श्रद्धालु पूजा अनुष्ठान में पहुंचे।

कमेटी के अध्यक्ष आदित्य कुमार दास ने बताया कि ब्राह्मण कुटुंग में सिद्धेश्वर महादेव की पूजा वर्षों से की जा रही है। सन 1865 में इसकी स्थापना स्व. त्रिलोचन पांडा ने की थी और भूमि दान स्व. महेश्वर पहाड़ी ने किया था। 2010 में पुनर्स्थापना की गई थी. जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 20 जनवरी 2025 को की गई।

इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…

18 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच का होली मिलन, फगुआ के गीतों पर झूमें दिव्यांग

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…

18 hours ago
  • फिल्मी संवाद

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…

19 hours ago
  • समाचार

सिपाही बहाली में 10 KM नही,अब सिर्फ 1.6 Km की दौड़, झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हेमंत सोरेन की बड़ी सौगात

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…

19 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…

19 hours ago
  • राजनीति

झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…

19 hours ago