झारखंड में प्री मानसून गतिविधियां बदल रहीं…बढ़ा तापमान

सोशल संवाद/डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम में लगातार कमी आ रही है, इससे झारखंड में प्री मानसून गतिविधियां बदल रहीं हैं। इसका नतीजा है कि राज्य में प्री-मानसून वाली बारिश में कमी आयी है। मौसम विभाग (रांची) के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि  प्री मानसून में बारिश कम हो रही है, तापमान बढ़ रहा है।

जलवायु परिवर्तन के कारण ही मौसम भी बदल रहा है और ऋतुओं के प्रभाव पर भी बदलाव आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में मार्च से मई तक अमूमन 3 से 4 सिस्टम बनते हैं, लेकिन 2022 को छोड़ बीते 10 वर्षों में एक बार भी 2 से अधिक सिस्टम नहीं बना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सिस्टम में गड़बड़ी का असर इस साल भी दिख रहा है। इस बार सिर्फ एक सिस्टम बना है।

मौसम वैज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम की कमी का असर बिहार, यूपी, छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ भाग भी पड़ा है। यहां भी मानसून से पहले होने वाली बारिश घटी है।

रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार यह असर खाड़ी में तूफान के स्वरूप पर निर्भर करता है। खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने सिस्टम का देश के दक्षिणी हिस्सों पर पड़ता है। झारखंड पर इसका आंशिक असर पड़ता है और हल्की बारिश होती है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago