सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप के जे एन आर सी प्रागंण मे हर साल की भाँति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।पुजा स्थल पर भव्य पंडाल की तैयारी जोरशोर से चल रही है।कोलकाता से आऐ कलाकार माँ दुर्गा के प्रतिमा के साथ साथ अन्य देवताओ की प्रतिमा को बनाकर अंतिम रूप देने मे दिनरात जुटे है।
यह भी पढ़े : थमने का नाम नही ले रहा विवाद; बीते दिनो वृद्धाश्रम के कर्मचारी को जान से मारने की कोशिश
आपको बता दे कि बोलानी के जे एन आर सी प्रागंण मे लगभग 50वर्षो से दुर्गा पूजा होते आ रहा है।दुर्गा पूजा के अवसर पर उक्त स्थानो मे मेला के रूप मे विभिन्न प्रकार के दुकानो से सज जाता है।भक्तों को बड़े ही बेसब्री से दुर्गा पूजा का इंतजार है।








