Advertisement 2

सरायकेला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, 21 जून को इंडोर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, 21 जून को इंडोर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय आयोजन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में समाहरणालय सभागार, सरायकेला में उप विकास आयुक्त रीना हसदा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह भी पढे : जमशेदपुर में एनडीआरएफ (NDRF) के 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर का शानदार शुभारंभ

बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून 2026 को जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम, सरायकेला में सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उप विकास आयुक्त रीना हसदा ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की सुविधा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।

सभी प्रखंडों और शैक्षणिक संस्थानों में भी होंगे कार्यक्रम

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय के अलावा सभी अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, आवासीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विशेष योग सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों और युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जागरूकता अभियान पर जोर

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जनसंपर्क विभाग, नेहरू युवा केंद्र तथा जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान योग दिवस के प्रचार-प्रसार, प्रतिभागियों के पंजीकरण, योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता और कार्यक्रम संचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, आईटीडीए निदेशक उषा मुंडू, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version