समाचार

सिंहभूम चैम्बर में दिवाली ट्रेड फेयर आयोजन की तैयारी जोरों पर ,चैम्बर भवन में किया गया पोस्टर का विमोचन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कोल्हान के सबसे बड़े व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आगामी 21 और 22 अक्टूबर को दो दिवसीय दिवाली टेªड फेयर का आयोजन चैम्बर भवन, बिष्टुपुर में किया जायेगा।

यह भी पढ़े : अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

इस मेले की तैयारियों हेतु आज दीवाली ट्रेड फेयर 2024 का पोस्टर विमोचन किया गया। चैम्बर भवन में आयोजित इस पोस्टर विमोचन समारोह में चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष टेªड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष उद्योग पुनीत कांवटिया ने संयुक्त रूप से इस पोस्टर का विमोचन किया।  इस अवसर पर संबोधित करते हुये चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देना चैम्बर का मुख्य उद्देश्य है। इस हेतु चैम्बर द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम चैम्बर द्वारा दीपावली टेªड फेयर 2024 का आयोजन आगामी 21 एवं 22 अक्टूबर को चैम्बर भवन में किया जा रहा है। उन्होंने से लोगों से आव्हान किया कि इस मेले में आकर मेले का लाभ उठायें।

महासचिव मानव केडिया ने कहा कि व्यापार का ट्रेड बदल रहा है। शहर की महिलायें भी अपने छोटे प्रकल्पों के द्वारा व्यवसाय कर धनोपार्जन कर रही है। ऐसी महिला उद्यमियों में जोश और जज्बा है परंतु उन्हें अपने उत्पादों के विक्रय हेतु कोई सशक्त मंच नहीं मिलता। ऐसी उद्यमी महिलाओं एवं स्थानीय कारीगरों को इस त्योहारी सीजन में एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है दीपावली टेªड फेयर 2024।

उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि चैम्बर द्वारा लगातार स्थानीय कारोबार को प्राथमिकता देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। दीवाली ट्रेड फेयर भी इन्हीं कार्यक्रमों का विस्तार है।  इस फेयर में न सिर्फ लोगों को स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये मिलेंगे अपितु शहर की महिलाओं द्वारा घर में तैयार किये गये वस्त्र, आचार-पापड़, कृत्रिम ज्वेलरी एवं अन्य उत्पाद देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन में निरंतरता के कारण दीपावली ट्रेड फेयर का लोग इन्तजार करते हैं। इस आयोजन को आमलोगों तक पहुंचाने एवं सफल बनाने हेतु आज इस पोस्टर का विमोचन किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से चैम्बर सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मकानी, सचिव वित एवं कराधान अंशुल रिंगसिया, कार्यसमिति सदस्य सुमन नागेलिया उपस्थित थी।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सुनिश्चित रोजगार योजना का शुभारंभ एवं पूर्व में  प्रशिक्षित उम्मीदवारों का रोज़गार पाने पर सम्मान समारोह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रेस…

4 minutes ago
  • समाचार

सरयू राय ने रवाना किया अखंड ज्य़ोति कलश रथ जमशेदपुर

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को गायत्री…

28 minutes ago
  • समाचार

हरियाणा में महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे:CM सैनी ने ₹5 हजार करोड़ का बजट रखा; महिला मंत्रियों आरती-श्रुति ने बजाई ताली

सोशल संवाद/डेस्क : हरियाणा विधानसभा में सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने…

17 hours ago
  • राजनीति

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: ओवेसी बोले- बिल में प्रावधान, मस्जिद पर सवाल उठे, तो जांच होने तक वह हमारी संपत्ति नहीं

सोशल संवाद/डेस्क : वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सोमवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB)…

18 hours ago
  • समाचार

CBI पर आरोप-कोलकाता रेप-मर्डर केस की सही जांच नहीं की: सुप्रीम कोर्ट ने पेरेंट्स को कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की परमिशन दी

सोशल संवाद/ डेस्क : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस…

18 hours ago
  • धर्म

अयोध्या के राम मंदिर ने टैक्स देने में टॉप पर हासिल किया है और पिछले 5 सालों में लगभग 400 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है।

सोशल संवाद / डेस्क : राम मंदिर ट्रस्ट ने सरकार को लगभग 400 करोड़ रुपये कर…

19 hours ago