---Advertisement---

सोनारी के दोमुहानी में संगम महोत्सव 13 और 14 जनवरी के आयोजन की तैयारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी संगम महोत्सव 2024 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन सोनारी के दोमुहानी घाट में सम्पन्न हुआ. इसमें मुख्य रूप अयोध्या से आये विश्वमभर दास जी महाराज, हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शिवशंकर सिंह, मार्गदर्शक कन्हैया सिंह, मार्गदर्शक पूर्व आइपीएस राजीव रंजन,आयोजक रवि प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. उपरोक्त सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 13-14 जनवरी को दोमुहानी घाट पर भव्य आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम का उदघाटन 13 जनवरी को होगा.

उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो के साथ पर्यावरण विद् के रूप में पद्मश्री जमुना टुडु एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं नदियों पर शोध का विशेष अनुभव रखने वाले मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. उदघाटन के बाद कार्यक्रम में पर्यावरण पर एक विशेष सत्र में उपस्थित अतिथि अपना अनुभव साझा करेंगे. पर्यावरण पर चर्चा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ नृत्य एवं अपने जमशेदपुर शहर के जाने माने लोक गायक अभिषेक पाठक, बॉलीवुड के गायक अरुण देव यादव एवं लोक गायक सोनू सिंह दुलरुआ की प्रस्तुति होगी. 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही समाज व धर्म क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा. 14 जनवरी को भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा. कार्यक्रम का शुरुआत नदी पूजन एवं अभिषेक के साथ होगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो उपस्थित रहेंगी. आरती से पूर्व ओड़िशा से एक नृत्य ग्रुप की प्रस्तुति होगी. इस नृत्य कि विशेष आकर्षण गंगा जी का धरती पर अवतरण का नृत्य रूपांतरण होगा.

नृत्य के पश्चात गंगा स्वरूपा मां स्वर्णरेखा की भव्य आरती होगी. आरती स्थल 5100 दियों से जगमगाएगा. भव्य गंगा आरती के दिन आयोजन समिति द्वारा नदी तट पर दीपोत्सव का भी कार्यक्रम है, जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा 51000 दीपो से नदी तट को सजाया जाएगा. कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगो के उपस्थित होने की संभावना है. इस मौके पर सोनू ठाकुर, हेमंत सिंह,अभिषेक, अभिमन्यु प्रताप, कल्याणी पाठक, इंद्रजीत, नीलेश पांडेय, यश दुर्गे, अमर सिंह, संतोषी साहू, शशि सिंह, दुर्गा देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version