समाचार

रामार्चा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में क्रॉसर

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय 24वें वर्ष भी रामार्चा पूजा का आयोजन कर रहे हैं। 21 जुलाई की सुबह 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक कार्यालय के निकट वाला मैदान, जिसे अब रामार्चा मैदान भी कहा जाने लगा है, वहां पंडाल लग रहा है। 22 जुलाई को इसी मैदान में महाप्रसाद का वितरण होगा। पिछले कई वर्षों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण यहीं प्रसाद पाते रहे हैं।

रामार्चा पूजा बेगूसराय के नामचीन पंडित श्री गौरीकांत ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न होगा। सर्वश्री विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, घनश्याम मिश्रा समेत आधा दर्जन पंडित पूजन कार्य में शामिल होंगे। मुख्य यजमान विधायक सरयू राय होंगे।

विनोद पांडेय ने बताया कि 20 जुलाई को विधायक कार्यालय परिसर में वेदी का निर्माण होगा। वेदी को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। इसके साथ ही पूजन की समस्त तैय़ारियां 20 तारीख को पूर्ण हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ की जाएगी। पहले चरण में पवित्रिकरण के उपरांत शांतिपाठ किया जाएगा। इसके बाद संकल्पपूर्व गौरी-गणेश, वरुण देवता का पूजन होगा। फिर रक्षा विधान, ब्राह्मण वरण होगा। इसके बाद वेदी पर चार आवरण में भगवान श्रीराम सहित उनके पूरे परिवार, वीर बजरंग बली, नवग्रह, दस दिगपाल, शक्तियों की पूजा और पवित्र नदियों की पूजा इत्यादि की जाएगी।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…

1 day ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच का होली मिलन, फगुआ के गीतों पर झूमें दिव्यांग

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…

1 day ago
  • फिल्मी संवाद

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…

1 day ago
  • समाचार

सिपाही बहाली में 10 KM नही,अब सिर्फ 1.6 Km की दौड़, झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हेमंत सोरेन की बड़ी सौगात

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…

1 day ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…

1 day ago
  • राजनीति

झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…

1 day ago
AddThis Website Tools