---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, देव स्नान पूजा के साथ हुआ शुभारंभ

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, देव स्नान पूजा के साथ हुआ शुभारंभ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी स्थित शिव राम दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों का शुभारंभ देव स्नान (स्नान पूर्णिमा) पूजा के साथ किया गया। मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भगवान बलभद्र, सुदर्शन जी एवं माता लक्ष्मी की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

यह भी पढे : 57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन

पूजा अनुष्ठान का संचालन सरायकेला से पधारे विद्वान पुरोहित खुसो पति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 14 जुलाई को पारंपरिक नेत्र उत्सव पूजा आयोजित होगी। इसके बाद भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं 16 जुलाई को सुबह विशेष रथ यात्रा पूजा संपन्न होगी और शाम 4:30 बजे भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर जजमान के रूप में जय प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही मोहित कुमार, संतोष बेहरा, अभिलाष मिश्रा, संजीत महतो, सत्यजीत साहू, एस.एस. यादव, कृष्णा प्रसाद, शांतनु, मनीष, वार्ड संख्या-27 की पार्षद रिंकी कुमारी, अंकित, आयुष, अर्पित, बजरंगी, शिव चरण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट