सोशल संवाद / जमशेदपुर : 25 फरवरी को प्रस्तावित महाजन सम्मेलन की तैयारी को लेकर दलमा तराई क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सम्मेलन का आयोजन दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया और सम्मेलन के उद्देश्य से अवगत कराया।

यह भी पढे : Mango Nagar Nigam Election 2026: वार्ड 34 में 65% मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
दलमा वन्यजीव अभयारण्य से प्रभावित है। दौरे के दौरान कुमरूम, डिमना, सिमलडागा, छोटा बांकी, बड़ा बांकी, डालापानी, मालायांता, लुवाबासा, डिमना सुकनाबस्ती, डिमना बस्ती, गोकुल नगर सहित कई गांवों में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ईको टूरिज्म के नाम पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामसभा की सहमति और सहभागिता को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रभावित गांवों के लोगों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का विकास कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मौके पर सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि ग्रामसभा की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दलमा तराई क्षेत्र के ग्रामीण अपने संवैधानिक और वनाधिकार कानून के तहत प्राप्त अधिकारों को लेकर सजग हैं और 25 फरवरी का महाजन सम्मेलन इसी जागरूकता को मजबूत करेगा।
इस दौरान दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया, राधेश्याम सिंह भुमिज, हरिपदो सिंह भुमिज, धनंजय सिंह, शिवचरण सिंह, रजनीकांत सिंह, घासीराम सिंह, सुषेण सिंह सरदार, देवनाथ सिंह सरदार, किंगकर महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान में होने वाला महाजन सम्मेलन उनके हक और अधिकारों की आवाज को मजबूती देगा।










