Dr Abhishek Child Care

सलमान-शाहरुख के साथ सबसे बड़ी फिल्म बनाने की तैयारी YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी फिल्म

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पठान की जबरदस्त सफलता के बाद यशराज फिल्म्स अब सलमान और शाहरुख को एक साथ लाना चाहती है। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। यशराज फिल्म्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। ये फिल्म भी यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा को सिद्धार्थ पर काफी भरोसा है, यही वो वजह है कि जिसके लिए उन्होंने सिद्धार्थ को चुना है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पिछले दिनों यशराज स्पाई यूनिवर्स की कुछ अपकमिंग फिल्मों का जिक्र किया था। जिसमें वॉर 2, टाइगर 3 और पठान वर्सेज टाइगर जैसे प्रोजेक्ट थे। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा पठान वर्सेज टाइगर की हो रही है।

ये पूरी दुनिया को पता है कि पठान और टाइगर यहां किसे कहा जा रहा है। पठान यानी शाहरुख खान और टाइगर यानी सलमान खान। अब ये दोनों काफी समय बाद एक फुल फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इन दोनों को सुपरस्टार्स को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator