सोशल संवाद / डेस्क : नीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बाबा बैद्यनाथधाम एयरपोर्ट, देवघर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर उनका स्वागत किया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि श्रावणी माह की इस पुण्य बेला में राष्ट्रपति महोदया का देवघर आगमन सम्पूर्ण राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है।

यह भी पढ़े : प्रियंका बोलीं – वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफ करे मोदी सरकार
राज्यपाल महोदय ने कहा कि देवघर केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रावण मास के दौरान विशेष रूप से देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक हेतु आते हैं।








