Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 58 दिनों बाद फिर आएंगी जमशेदपुर, 26 फरवरी को होगा बड़ा कार्यक्रम

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 58 दिनों बाद फिर आएंगी जमशेदपुर, 26 फरवरी को होगा बड़ा कार्यक्रम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर एक बार फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयार है। करीब 58 दिनों के अंतराल के बाद राष्ट्रपति 26 फरवरी को दोबारा जमशेदपुर का दौरा करेंगी। इससे पहले वह 29 दिसंबर 2025 को शहर आई थीं और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं।

यह भी पढे : विश्व कैंसर दिवस पर ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ से ग्रामीणों तक पहुँचेगी समय पर जांच सुविधा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस बार राष्ट्रपति कदमा मरीन ड्राइव क्षेत्र में साकची उरकुल एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित स्पिरिचुअल सेंटर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सेना के विमान और हेलीकॉप्टर से होगा आगमन

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले सेना के विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी। इसके बाद वह सुबह करीब 11 बजे सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से जमशेदपुर आएंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रशासन और आयोजक जुटे तैयारियों में

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और कार्यक्रम आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन से जमशेदपुर में एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति का यह दौरा शहर के लिए न सिर्फ गौरव का विषय है, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator