Don't Click This Category

राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण:सेनाओं में सुधार का दावा, शिक्षा नीति की बात पर विपक्ष के नीट-नीट के नारे

सोशल संवाद / डेस्क: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। 50 मिनट के भाषण में राष्ट्रपति ने हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा- पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने सेना को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारियां भी बताईं। नॉर्थ-ईस्ट में शांति के लिए सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।

राष्ट्रपति ने कहा- अगले बजट सत्र में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला बताया, यह भी कहा- देश ने इस हमले से उबरकर दिखाया।

उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के बारे में बात की। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की तारीफ की, वहीं GST को भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए मील का पत्थर बताया।

संसद के बाहर AAP ने प्रदर्शन किया

AAP सांसद संजय सिंह की अगुआई में पार्टी नेताओं ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

आने वाला दौर भारत का

राष्ट्रपति बोलीं- इस संकल्प की सिद्धि में अवरोध न हो ये हम सभी का दायित्व और कर्तव्य है। जब संसद सुचारू चलती है, स्वस्थ्य चर्चा होती है। लोगों का विश्वास पूरी व्यवस्था पर बढ़ता है। जब भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो इसमें आपकी भी सहभागिता होगी। आने वाला दौर भारत का है, सदी भारत की है, इसका असर हजार साल तक रहेगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

टीएसडीपीएल में 18.38% बोनस, 3.74 करोड़ बंटेंगे, न्यूनतम 42073 और अधिकतम 111634 रुपया बोनस, 568 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में आज कर्मचारियों के बोनस…

12 hours ago
  • ऑफबीट

हमारे देश की राजनीति का कड़वा सच

सोशल संवाद / डेस्क ( लेखक - आनंद कुमार झा ) : हम सभी एक…

13 hours ago
  • समाचार

जम्मू-कश्मीर में शाम 5 बजे तक 58.19% वोटिंग: किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23%, पुलवामा में सबसे कम 43.87% मतदान

सोशल संवाद /डेस्क : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24…

13 hours ago
  • शिक्षा

केरला समाजम स्कूल के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण, छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केरला समाजम स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का…

13 hours ago