---Advertisement---

संघर्ष से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा, फ्लॉप फिल्मों से हॉलीवुड तक का सफर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Priyanka Chopra became a global star through struggle प्रियंका

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। दो दशकों से ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड में, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। एक आउटसाइडर होने के नाते उन्होंने करियर की शुरुआत में कई मुश्किल दौर देखे।

यह भी पढ़ें: RJ Mahvash का बड़ा बॉलीवुड डेब्यू कन्फर्म, रेमो डिसूजा की फिल्म में जितेंद्र कुमार संग रोमांस

हाल ही में अबू धाबी में आयोजित ब्रिज समिट 2025 के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने संघर्ष के दिनों को खुलकर साझा किया। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में पहला बड़ा मौका मिलने से पहले उन्हें कई सालों तक लगातार मेहनत करनी पड़ी। प्रियंका के मुताबिक उनके करियर में ऐसा समय भी आया जब वह एक ही साल में कई फिल्में कर रही थीं, लेकिन एक के बाद एक सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। उस दौर में हालात इतने मुश्किल थे कि कई प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल जाते थे और वह खुद को संभालने की कोशिश करती रहती थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि करियर की शुरुआत में उनके पास किसी भी काम को ना कहने की आजादी नहीं थी। काम मिलना ही सबसे बड़ी चुनौती हुआ करता था। इसलिए वह हर मौके को स्वीकार करती थीं, लगातार शूटिंग के लिए ट्रैवल करती थीं और कई बार परिवार के खास पलों को भी मिस करना पड़ा। उस समय उनके फैसले पसंद के आधार पर नहीं, बल्कि ज़रूरत और सर्वाइवल के लिए होते थे।

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर भी उनके लिए आसान नहीं रहा। अमेरिका शिफ्ट होने के बाद उन्हें शुरुआत में स्टीरियोटाइप किरदार ही ऑफर किए गए। उन्होंने कई साल तक संघर्ष किया, तब जाकर उन्हें ऐसे रोल मिलने शुरू हुए, जिनसे वह अपनी असली प्रतिभा दिखा सकें। प्रियंका का मानना है कि हर इंसान के जीवन में एक सही समय होता है, और उनके लिए भी वह समय मेहनत के बाद आया।

आज हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। प्रियंका अब अपने काम खुद चुनती हैं। किसी भी प्रोजेक्ट को स्वीकार करने से पहले वह उसके फायदे-नुकसान, अपने परिवार, मानसिक संतुलन और अपने भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखती हैं। वह मानती हैं कि समय के साथ उन्होंने अपने फैसलों को सुरक्षित करना सीख लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रियंका का यह सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version