May 21, 2024 3:31 am
Search
Close this search box.
Srinath University Adv (1)

प्रियंका बोलीं-  मोदी मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है

Xavier Public School april

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वे मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है।  यह बात प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के समर्थन में सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए कही।  प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने कुछ काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। कांग्रेस ने देश में विश्वविद्यालय बनाए, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, डीआरडीओ बनाया। भाखड़ा नंगल जैसे बड़े-बड़े बांध बनाए। देशभर में सड़कें बनाईं। लेकिन मोदी जी ने सिर्फ नफरत के बीज बोए। मोदी सरकार में सबसे ज्यादा अन्याय देश के गरीबों, किसानों और महिलाओं के साथ हुआ है। मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बनाई गई हैं। 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जनता मुश्किलों का सामना कर रही है। रोजगार घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से जनता से कट गए हैं। मोदी के आसपास किसान या गरीब नजर नहीं आएंगे। नरेंद्र मोदी किसी के घर नहीं जाते, लेकिन इंदिरा गांधी जी लोगों के घर जाती थीं, लोगों से मिलती थीं। यह एक पुरानी परंपरा है, जिसमें नेता समझते थे कि सेवा ही धर्म है। इसलिए जनता पुरानी राजनीति वापस लाए और नेता को जवाबदेह बनाए।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा मेहनत करते हैं। युवा भर्ती का पेपर देता है तो पेपर लीक हो जाता है। ऐसा होता है तो सिर्फ बच्चे की ही नहीं, मां-बाप की मेहनत भी बर्बाद होती है। उत्तर प्रदेश में युवा सुबह-सुबह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना ले आए। अग्निवीर योजना के तहत सेना में युवा चार साल के लिए भर्ती होंगे और बाद में फिर से बेरोजगार हो जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, मोदी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने इंदिरा जी से विरासत लेने के लिए कानून बदल दिया। मोदी जी, हमें विरासत में धन-दौलत नहीं, बल्कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा मिला है। हमारे परिवार के एक सदस्य को मारोगे तो देश के लिए दूसरा खड़ा हो जाएगा, दूसरे को मारोगे तो तीसरा खड़ा हो जाएगा। हम झुकने वाले नहीं हैं। जब तक सांस है, जनता के लिए लड़ते रहेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता की समस्याओं को सुनने और समझने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा की। यात्रा से लौटने पर राहुल गांधी ने दो बातें कही। पहली थी कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में वही वादे करेगी, जिन्हें हम पूरा कर सकें। दूसरी थी कि देश की जनता के साथ पिछले दस साल में बहुत अन्याय हुआ है, इसलिए हमें ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जिनसे जनता को राहत मिले। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए जनता से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी