सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं राज्य की टॉपर प्रियांशु कुमारी। प्रियांशु ने 500 में से 498 अंक हासिल कर 99.60 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें: JAC 10वीं रिजल्ट 2026: 95.27% छात्र पास, 2.26 लाख से ज्यादा को फर्स्ट डिवीजन
इस बार JAC मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी शानदार रहा। कुल 95.27 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। 4 लाख 22 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4 लाख 2 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए। वहीं 2 लाख 26 हजार से ज्यादा छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सफल छात्रों को बधाई दी है। छात्र अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकते हैं।









