Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Ranchi-कामाख्या के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन, त्योहारों में मिलेगी राहत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Puja special train between Ranchi and Kamakhya
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रांची के यात्रियों के लिए त्योहारों के मौसम में बड़ी राहत की खबर है। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रांची से कामाख्या के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह सेवा 27 सितंबर से शुरू होगी और 1 नवंबर तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील संचालित विजय 2 लौह अयस्क खादान बीते महिने बंद होने से 20 वर्षो से हो रहे विश्वकर्मा पुजा आयोजन हुआ बंद

Ranchi से कामाख्या तक साप्ताहिक पूजा स्पेशल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रांची-कामाख्या साप्ताहिक पूजा स्पेशल (08621) हर शनिवार रात 8:10 बजे रांची से रवाना होगी और कुल 19 कोचों के साथ सफर करेगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किउल, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बंगाईगांव और रंगिया होते हुए रविवार रात 11 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

कामाख्या से Ranchi की वापसी यात्रा का शेड्यूल

वापसी यात्रा के लिए कामाख्या-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल (08622) की सुविधा भी दी गई है। यह ट्रेन 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार रात 2:00 बजे कामाख्या से चलेगी। यह मंगलवार सुबह 4:40 बजे रांची पहुंचेगी।

रेलवे का यह कदम त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे पूर्वोत्तर और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ लोगों को अपने घर त्योहार मनाने में आसानी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator