Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में VVIP के लिए 17 बुलेट प्रूफ इनोवा, SP रैंक के लिए  20 स्कार्पियो की खरीदारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड में VVIP के लिए 17 बुलेट प्रूफ इनोवा (1)
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा के लिए 17 बुलेट प्रूफ इनोवा गाड़ियों की खरीदारी की है। जिनमें से 5 गाड़ियां पहले ही रांची पहुंच चुकी हैं। जल्द ही इन गाड़ियों की डिलीवरी राज्य पुलिस को होगी। वर्तमान में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में एक-एक बुलेट प्रूफ गाड़ी है। लेकिन अब राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए रिजर्व में भी एक-एक बुलेट प्रूफ गाड़ी रखी जाएगी। इसके अलावा राज्य में जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी से आच्छादित वीवीआईपी को भी बुलेट प्रूफ वाहन दिए जाएंगे। साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों के एसपी रैंक के अधिकारियों के लिए भी 20 स्कार्पियो की खरीदारी की गई है।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की सिरकोविक के आने से उम्मीद बढ़ी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सरकार ने इसी उद्देश्य से कुल 17 वाहनों को अहमदाबाद में बुलेटप्रूफ बनाने का काम सौंपा है। बुलेट प्रूफ वाहनों की सुरक्षा जांच भी राज्य पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने की है। जिसमें सुरक्षा प्रबंधन को अनुकूल पाया गया है। इसके अलावा राज्य के जिलों के एसपी रैंक के अधिकारियों के लिए भी 20 स्कार्पियो की खरीदारी की गई है। केंद्र गृह मंत्रालय के द्वारा एसआरआई जिलों की लिस्ट से कई जिलों को हटा दिया गया है। ऐसे में इन जिलों में भी एसपी रैंक के अधिकारी को उनकी उपयोगिता के अनुसार नई स्कॉर्पियो दी जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator