Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को जेड श्रेणी की सुरक्षा और उनकी ‘गोवर्धन पीठ’ की भी बढ़ाई सुरक्षा

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बैठक कर अधिकारियों से पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और उनकी ‘गोवर्धन पीठ’ की सुरक्षा कड़ी करने को कहा गया है। माझी ने पुरी के ‘गोवर्धन पीठ’ के विकास पर यहां लोक सेवा भवन में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किया।

बैठक के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त सरस्वती को अब सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। इस बैठक में कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, पुरी के सांसद संबित पात्रा, मुख्य सचिव मनोज आहूजा एवं अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में ‘गोवर्धन पीठ’ में सभी संरचनाओं और प्रतिष्ठानों के विकास और संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित घटनाक्रम में, हरिचंदन ने संवाददाताओं को बताया कि ओडिशा सरकार ने पिछली बीजद सरकार के दौरान ‘श्रीमंदिर परिक्रमा’ (विरासत गलियारा) परियोजना के दौरान ध्वस्त किए गए 19 मठों को पुनर्स्थापित करने का फैसला किया है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator