सोशल संवाद / डेस्क : नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में 4 मार्च 2026 को हुई एक युवक की हत्या की घटना के बाद आरोपी पक्ष के घर के हिस्से को बुलडोजर से गिराए जाने की खबर सामने आई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने इस मामले को गंभीर मानवाधिकार मुद्दा बताते हुए National Human Rights Commission को ईमेल के माध्यम से औपचारिक शिकायत भेजी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढे : रजरप्पा मंदिर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
समाचार रिपोर्टों के अनुसार यह घटना दो पक्षों के बीच आपसी विवाद और हिंसक झड़प का परिणाम बताई जा रही है तथा दूसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए गए हैं। बैरम खान ने कहा कि यदि आरोपी का घर न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले गिराया गया है तो यह Rule of Law और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के सिद्धांतों पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
उन्होंने आयोग से मांग की है कि मामले में साउ मोटू संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस और संबंधित प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की जाए तथा यदि मानवाधिकार उल्लंघन पाया जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।










