Dr Abhishek Child Care

Raghu Ram ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बताया इस वजह से छोड़ा रियलिटी शो ‘Roadies’ को

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एमटीवी रोडीज सीजन 19  इन दिनों चर्चा में है. शो में इस बार एक लीडर के रूप में रिया चक्रवर्ती दिखेंगी. शो के शुरू होने का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. हालांकि फैंस आज भी शो में रघु राम को काफी मिस करते है. रघु ने साल 2009 में शो से किनारा कर लिया था. उनके चाहने वालों को इस बात से काफी झटका लगा था. अब इतने सालों बाद रघु ने शो छोड़ने के पीछे चौंकाने वाले खुलासे किए.

एमटीवी के शो ‘रोडीज’ को आज भी दर्शक रघु राम के शो से जानते है. रघु अलग अंदाज और स्टाइल में कंटेस्टेंट्स को जज करते थे. रोडीज़ का पहला सीजन 2003 में शुरू हुआ था और अभी भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है. हालांकि रघु के शो छोड़ने के पीछे की वजह फैंस जानना चाहते थे.

रघु राम ने खुलासा किया कि एमटीवी एक्जीक्यूटिव आशीष के साथ उनके मतभेद हो गए थे. रघु को एक नया कॉन्ट्रैक्ट दिया गया जिसे उन्होंने ‘बंधुआ मजदूर’ बताया. नए कॉन्ट्रैक्ट ने उन्हें कहीं और काम करने की अनुमति नहीं दी. इस बारे में उन्होंने आशीष से बात कि, मैंने उनसे कहा कि मुझे केवल चैनल के एक कर्मचारी के रूप में पेमेंट मिलती थी औऱ रोडीज में आने की नहीं. मेरे पास बाहर की इक्विटी थी जिसे मैं मोनेटाइज करना चाहता था.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator