Don't Click This Category

राहुल गांधी कोर्ट में हो हाजिर का आदेश, रांची के MP-MLA कोर्ट ने जारी किया दूसरा समन

सोशल संवाद/डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रांची की एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। अमित शाह पर टिप्‍पणी करने के मामले में कोर्ट ने उन्‍हें समन जारी किया है। इस मामले को लेकर नवीन झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपित अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एमपी एमएलए कोर्ट ने समन जारी किया है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी।

कोर्ट में हाजिरी के लिए जारी हुआ समन

राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपित अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें अदालत में उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। नवीन की याचिका में कहा गया है कि राहुल के बयान से उन्‍हें ठेस पहुंची है और साथ में पार्टी की छवि भी खराब हुई है इसलिए शिकायतवाद दायर किया गया है।

साल 2018 का है मामला

गौरतलब है कि साल 2018 में राहुल गांधी ने दिल्ली के अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपित भी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता है। जिसको लेकर चाईबासा कोर्ट में भी शिकायत वाद दर्ज कराई गई है। यहां अदालत में इस मामले में राहुल गांधी पर पीड़क कार्यवाही नहीं की अवधि को बढ़ा दिया है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

17 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

17 hours ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

17 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की

सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…

18 hours ago
  • समाचार

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त करने के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…

18 hours ago