Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सेना को राजनीति में शामिल न करें राहुल गांधी’, पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कांग्रेस नेता की कड़ी आलोचना की

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को अग्निपथ योजना पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। साथ ही मांग की कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा देने के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगें।  उनका यह बयान भारतीय सेना द्वारा इंटरनेट मीडिया पोस्ट में किए गए उन दावों को खारिज करने के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है।

राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर लगाया आरोप

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सेना ने कहा कि उनके परिवार को देय राशि में से 98.39 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी। राहुल ने अजय के मामले का हवाला देते हुए अपने पोस्ट में आरोप लगाया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलिदानी अग्निवीर के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर संसद में झूठ बोला है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator