Don't Click This Category

राहुल बोले- जनता समझ गई है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नहीं

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जनता का ध्यान भटका रहे हैं। मोदी जानते हैं कि चुनाव उनके हाथ से जा रहा है, इसलिए वह घबराए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार के डर से कांप रहे हैं, इसलिए वो लगातार एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड में इतनी चोरी हुई है कि चुनाव के बाद मोदी को मुश्किलें होने वाली हैं। मोदी जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गई है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नहीं हैं, हिंदुस्तान की जनता संविधान की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है। मैंने जातिगत जनगणना की बात की तो मोदी कांपने लग गए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी संविधान पर आक्रमण कर उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। एक तरफ इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, आरएसएस, भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं। भाजपा नेता कहते हैं कि बहुमत आने पर हम संविधान बदल देंगे। लेकिन देश के संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं बदल सकती है। 

राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। ये नरेंद्र मोदी की देन है। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी लागू की, किसान बिल लाए, ये सब कुछ 22 लोगों के लिए किया है। मोदी ने देश के 22-25 लोगों को मनरेगा का 25 साल का पैसा दे दिया, फिर कहते हैं कि वह गरीबों की सरकार चलाते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने 22 अरबपति तैयार किए हैं, कांग्रेस करोड़ों लखपति बनाने जा रही है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड योजना लेकर आए। इन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, लेकिन इसमें चंदा देने वालों को गुप्त रखा जाता था। फिर सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द किया। कोर्ट के आदेश पर चंदा देने वालों के नाम पता चले तो चंदा दो-धंधा लो की बात सामने आ गई। लिस्ट में पता चला कि जिस कंपनी पर छापा पड़ा, उसने भाजपा को चंदा दिया और चंदा देते ही उसका केस खत्म हो गया। जैसे सड़क पर गुंडे वसूली करते हैं, वही काम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • Don't Click This Category

रांची में झमाझम बारिश, जानिए कहां बरसेगा बदरा, कहां होगी हीटवेव

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के आधा दर्जन से अधिक जिलों में हीट वेव के अलर्ट…

15 hours ago
  • राजनीति

वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह कई गाड़ियों के काफिले के साथ मोदी की जनसभा में पहुंचें

सोशल संवाद/डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह कई गाड़ियों के काफिले के साथ…

15 hours ago
  • समाचार

ग्रंथी और रागीओं के लिए ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी: निशान सिंह

सोशल संवाद/डेस्क: गुरु का ओट आसरा ले साकची गुरुद्वारा में उसारी का कार्य शुरू, संगत…

15 hours ago
  • Don't Click This Category

सरयू राय ने शुरू की विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा; विधानसभा क्षेत्र में 129 करोड़ के कराये कार्य

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रविवार, 19 मई से तीन जून तक…

15 hours ago
  • खेल संवाद

धोनी की भावुक विदाई! आंखों में दिखे आंसू, चेन्नई की हार के साथ खत्म हुआ…

सोशल संवाद/डेस्क : हार के साथ महेंद्र सिंह धोनी का IPL का करियर खत्म हो…

16 hours ago
  • Don't Click This Category

पीएम मोदी की रैली के बीच कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

सोशल संवाद/जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाटशिला में आयोजित विशाल जनसभा के बीच भारतीय…

16 hours ago