राजनीति

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना- देश में अडानी के लिए न्याय और बाकी लोगों के लिए हो रहा अन्याय

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि आज देश में केवल अडानी के लिए न्याय किया जा रहा है और बाकी लोगों के लिए अन्याय किया जा रहा है। राहुल गांधी शनिवार सुबह झारखंड के गोड्डा में यात्रा को समर्थन देने आए विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  शनिवार को यात्रा के 21वें दिन उमड़े जनसमूह से राहुल गांधी गदगद नजर आए। शनिवार को यात्रा झारखंड के गोड्डा, दुमका, देवघर से होते हुए धनबाद पहुंची। दोपहर को राहुल गांधी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। शनिवार को पूरे दिन सड़कों पर स्थानीय लोग स्वागत के लिए राहुल गांधी का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाई दिए। यात्रा में राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं, किसानों से जुडी समस्याओं को लेकर जनता से संवाद किया। इस दौरान बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं में ख़ासा रोष देखने को मिला।  

गोड्डा में आयोजित जनसभा में उमड़ी विशाल भीड़ के बीच अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सभी वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। गरीब, कमजोर, महिला और युवा वर्ग के साथ सामाजिक, आर्थिक स्तर पर अन्याय हो रहा है। मोदी अपने मित्र अडानी को देश की संपत्ति दे रहे हैं। आज केवल अडानी के लिए न्याय किया जा रहा है। पूरा ढांचा एक व्यक्ति की मदद करने के लिए चलाया जा रहा है। किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीन काले कृषि कानून लाए। इसके खिलाफ देश के किसान खड़े हो गए। किसानों ने कहा कि हम इन कानूनों को पास नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी भी किसानों के साथ खड़ी हुई और कानूनों को रद्द करना पड़ा। नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़े अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। मगर मोदी सरकार में किसानों का कर्जा माफ कभी नहीं हो सकता। वहीं कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ था।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस जमीन अधिग्रहण बिल लाई। कांग्रेस ने कहा कि अगर गरीब किसान से जमीन ली जाए, तो सबसे पहले पंचायत और किसान से पूछा जाए। इसके साथ ही बाजार रेट से चार गुना ज्यादा पैसा किसान को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने यह कानून बनाया। नरेंद्र मोदी ने इस जमीन अधिग्रहण बिल को रद्द कर दिया। कांग्रेस आदिवासी बिल लाई। हमने सरना कोड लाने की कोशिश की, मगर उसको भी नहीं लाने दिया।  युवाओं से हो रहे अन्याय के बारे में जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में युवाओं के साथ भी अन्याय हो रहा है। मोदी सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्योंकि नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया है। मोदी सरकार ने रोजगार की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। इसलिए आज पूरे देश में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश पर राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड की जनता ने यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार चुनी थी। पीएम मोदी ने ईडी, सीबीआई,  आयकर विभाग से कहा कि जो भी हमारा विरोध कर रहा है, उसके पीछे पड़ जाइए। फिर भाजपा ने झारखंड की सरकार को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस ने आपके मतदान की रक्षा की और आपकी सरकार बचाई। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहा है, क्योंकि हम किसी से डरते नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं, ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने यह यात्रा शुरू की है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago