जहां से आतंकी घुसे उसी मोतिहारी में राहुल की यात्रा:रोड शो कैंसिल, गाड़ी में ही लोगों से मिल रहे

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में 3 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ के बाद हाईअलर्ट जारी है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा अभी मोतिहारी में है।

ये भी पढ़े : केंद्र बोला-राज्य सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन नहीं दे सकते:राष्ट्रपति-राज्यपाल अपने फैसलों के लिए कोर्ट में जवाबदेह नहीं

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसी मोतिहारी के रक्सौल से 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने बिहार में एंट्री की है। रक्सौल नेपाल बॉर्डर के करीब है। हाईअलर्ट को देखते हुए राहुल गांधी की यात्रा में भी कई बदलाव किए गए हैं।

इससे पहले सीतामढ़ी में वे जिस कैंप में रुके थे वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल वहां नहीं रुके।

मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो भी था, लेकिन वो कैंसिल कर दिया गया। राहुल गांधी अब ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से मोतिहारी के ढाका पहुंचे।

ढाका में उन्हें पैदल यात्रा करनी थी, लेकिन सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी। राहुल ने गांधी से ही लोगों का अभिवादन किया।

राहुल गांधी शाम साढ़े 7 बजे तक मोतिहारी में रहेंगे। वे शाम 5 बजे बापू सभागार में सभा करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट