Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पंजाब डबल मर्डर केस में जमशेदपुर में छापेमारी,फरार आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पंजाब डबल मर्डर केस में जमशेदपुर में छापेमारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड की जांच अब जमशेदपुर तक पहुंच गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस की एक टीम जमशेदपुर पहुंची और सिदगोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने दस नंबर बस्ती समेत कई संभावित ठिकानों की तलाशी लेकर आरोपियों से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Bonus 2026: टाटा मोटर्स, कमिंस, जुस्को समेत इन कंपनियों में कितनी मिलेगी बोनस राशि?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सुखिया रोड स्थित एक आवास, विजयनगर क्षेत्र में एक मेडिकल दुकान तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच-पड़ताल की। छापेमारी का उद्देश्य पंजाब में दर्ज डबल मर्डर मामले के फरार आरोपियों तक पहुंचना और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्र करना था।

बताया जाता है कि गुरदासपुर के काहनूवान थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनेकोट गांव में 12 मई 2026 को संपत्ति विवाद के चलते अजायब सिंह और उनकी पत्नी कमल कौर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि परिवार के सदस्यों के बीच पैतृक जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने हिंसक रूप ले लिया।

मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें अमरजीत सिंह उर्फ अंबे, मनप्रीत कौर, तरसेम सिंह और हरजोत सिंह के नाम शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस ने अमरजीत सिंह और मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि तरसेम सिंह और हरजोत सिंह अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पंजाब पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों के कुछ संपर्क जमशेदपुर से जुड़े हो सकते हैं। इसी आधार पर यहां छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपी तरसेम सिंह का सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़ाव रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

फिलहाल छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator