सोशल संवाद/डेस्क : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 मई से आवेदन शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 14 जून तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : बिहार में SAP के 15,821 पदों पर होगी भर्ती, रिटायर्ड जवानों को भी मिलेगा मौका , लास्ट डेट 06 जून 2026
शैक्षणिक योग्यता : मान्यता
प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी 3 वर्ष की छूट मिलेगी। एससी/एसटी 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क : अन्य सभी 500 रुपए, एससी/एसटी/ एक्स सर्विसमैन / ट्रांसजेंडर / ईबीसी 250 रुपए है।
आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
चयन प्रक्रिया: सीबीटी – 1, सीबीटी – 2, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।










