सोशल संवाद/डेस्क: Railway में ग्रुप D की 22 हजार वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन 12 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था। अब इस भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की तारीख जारी की गई है। उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है।

यह भी पढ़ें: AIIMS Bathinda Senior Resident 2025: 163 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹67,000 से अधिक
पदों का विवरण
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) – इंजीनियरिंग – 600
- असिस्टेंट (ब्रिज) – इंजीनियरिंग – 600
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV – इंजीनियरिंग – 11,000
- असिस्टेंट (पी-वे) – इंजीनियरिंग – 300
- असिस्टेंट (टीआरडी) – इलेक्ट्रिकल – 800
- असिस्टेंट लोको शेड – इलेक्ट्रिकल – 200
- असिस्टेंट ऑपरेशंस – इलेक्ट्रिकल – 500
- असिस्टेंट (टीएल एंड एसी) – इलेक्ट्रिकल – 500
- असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) – मैकेनिकल – 1,000
- प्वाइंट्समैन-बी – ट्रैफिक – 5,000
- असिस्टेंट (एस एंड टी) – सिग्नल एंड टेलीकम – 1,500
कुल पदों की संख्या: 22,000
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है या फिर NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 36 वर्ष
(नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी)
शारीरिक योग्यता (PET)
पुरुष उम्मीदवार:
- 35 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर चलना
- 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में
महिला उम्मीदवार:
- 20 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर चलना
- 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹22,500 से ₹25,380 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
कट-ऑफ अंक
- सामान्य वर्ग: 40
- ईडब्ल्यूएस: 40
- ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर): 30
- एससी / एसटी: 30
परीक्षा की भाषाएं
परीक्षा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में आयोजित होगी।
परीक्षा पैटर्न
- जनरल साइंस – 25 प्रश्न (25 अंक)
- गणित – 25 प्रश्न (25 अंक)
- जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग – 30 प्रश्न (30 अंक)
- जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स – 20 प्रश्न (20 अंक)
कुल: 100 प्रश्न – 100 अंक
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- न्यू रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी भरें
- लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म पूरा करें
- शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।










