सोशल संवाद / जमशेदपुर : रेलवे में सहायक लोको पायलट पद की भर्ती परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में होगी। इसमें 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। एएलपी की भर्ती परीक्षा के तीन-चार केंद्र जमशेदपुर में भी बनेंगे। सूचना के अनुसार, सहायक लोको पायलट भर्ती के प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा के 10 दिन पूर्व अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढे : MGM में MRI व सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्र
परीक्षा में पारदर्शिता और कदाचार रोकने के लिए अभ्यर्थियों का आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में आधार कार्ड लेकर जाना होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन के बाद साइको एवं मेडिकल टेस्ट होगा।











