रेलवे ने 2 भर्ती परीक्षाओं का पैटर्न बदला : स्टेशन मास्टर भर्ती में 2 के बजाय 1 एग्जाम

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेलवे ने 2 भर्ती परीक्षाओं का पैटर्न बदला:स्टेशन मास्टर भर्ती में 2 के बजाय 1 एग्जाम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए 3548 पदों पर भर्ती निकली है। इस बार नोटिफिकेशन से स्टेशन मास्टर के पदों को अलग कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब स्टेशन मास्टर के लिए अलग से भर्ती निकाली जाएगी। इसके साथ ही इस पद के लिए आयोजित होने वाली एग्जाम में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढे : जोड़ा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित, चंपुआ विधायक सनातन महाकुड़ समर्थित सभी पांच उम्मीदवारों की जीत

इंडियन रेलवे RRB स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए एक ही ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। पद संख्या की तुलना में 8 गुना उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा।

इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला रेलवे की स्टेशन मास्टर भर्ती को पहले से सरल बनाने के लिए लिया गया है।

CBAT को जानिए : CBAT का पूरा नाम कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट है। इसे उम्मीदवारों की उन क्षमताओं का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो स्टेशन मास्टर जैसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पदों पर काम करते हैं। इसमें ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, तेजी से और सही निर्णय लेने की योग्यता, निर्देशों को समझने और उनका पालन करने की क्षमता और एक साथ कई जानकारियों पर ध्यान देने की योग्यता को परखा जाता है।

NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 से टाइपिंग टेस्ट खत्म

NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन पदों पर भर्ती के लिए पहले कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) हुआ करता था, वह अब नहीं होगा। हालांकि कैंडिडेट्स को कंप्यूटर और टाइपिंग का नॉलेज होना चाहिए।

वहीं NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न के तहत 3 फेज में एग्जाम होगा। पहले फेज में कंप्यूटर आधारित स्क्रीन टेस्ट (CBT-1) होगा। दूसरे फेज में CBT-2 होगा। तीसरे फेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RRB ने NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन एग्जाम में हुए टाइपिंग टेस्ट के बदलावों के साथ जारी किया है। इसके अनुसार, गुड्स ट्रेन मैनेजर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट नहीं होगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के शॉर्ट नोटिफिकेशन में पदों की संख्या 3477 थी। इसे डिटेल नोटिफिकेशन में बढ़ाकर 3548 किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version