---Advertisement---

रांची और टाटानगर से अयोध्या के लिए चलेंगी ट्रेन; जानें रूट टाइमिंग और डेट

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अयोध्या में प्रभु राम और मंदिर के दर्शन को इच्छुक रांचीवासियों के लिए अच्छी खबर है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद रांची से अयोध्या के लिए फरवरी से आस्था स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। रेलवे द्वारा देशभर से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाई जा रही है, इसी क्रम में रांची को भी इसका लाभ देने पर विचार चल रहा है।

इस संबंध में राज्यसभा सांसद समीर उरांव और जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी के अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे ने भी पूर्व में प्रस्ताव भेजा था। धनबाद मंडल के अलावा चक्रधरपुर मंडल द्वारा जमशेदपुर से भी ट्रेन की मांग की गई है। हालांकि इस पर अंतिम स्वीकृति मिलना बाकी है। स्वीकृति मिलने के बार परिचालन शुरू होगा।

कोडरमा होकर चलेगी रेलवे सूत्रों के अनुसार रांची से अयोध्या के लिए बोकारो होकर आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन गोमो, कोडरमा, गया होते हुए चलेगी। हालांकि, परिचालन पर रेलवे ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टाटानगर से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन  अयोध्या में भगवान राम के नए मंदिर के दर्शन करने के इच्छुक लोगों के लिए रेलवे व आईआरसीटीसी टाटानगर से यूपी दर्शननगर स्टेशन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चला रहा है। बोकारो एवं रांची से भी आस्था स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई है। टाटानगर स्टेशन से 29 जनवरी और 19 फरवरी को ट्रेन रवाना होगी, जबकि दर्शननगर से ट्रेन 31 जनवरी व 21 फरवरी को खुलेगी। स्लीपर श्रेणी की 20 कोच वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को 758 किमी की दूरी तय करने में साढ़े 15 घंटे लगेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version