बारिश ने किया परेशान, घरों में कैद रहे लोग

By Riya Kumari

Published :

Follow
बारिश ने किया परेशान, घरों में कैद रहे लोग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने से गुरुवार को भी लगातार बारिश जारी रही। कोल्हान के सभी क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रही।

बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश के कारण स्कूली बच्चे सुबह भींग गए। छुट्टी के समय भी बारिश में ही लौटे। ऑफिस जाने-आने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार भी पूरी तरह प्रभावित रहा और फुटपाथ दुकानदार लगातार बारिश से परेशान रहे और दुकान नहीं लगा सके।

Sunrise Enclave

यह भी पढे : दारू के हरली में बस और बाइक पर गिरा पेड़, हादसे में बाइक चालक घायल

मौसम विभाग रांची के अनुसार गुरुवार को 29.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि इस सीजन में 1 जून 2026 से अब तक कुल 1669 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक इस साल के मानसून की विदाई की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को भी झारखंड के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है इधर, बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया। मानगो के छोटा पुल पर पानी भरने के कारण दोपहिया चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

चांडिल डैम लबालब, फसल पर संकट :

चांडिल डैम का जलस्तर एक बार फिर 180 मीटर आरएल के पार पहुंच गया है। 23 सितंबर को जलस्तर 180.45 मीटर आरएल दर्ज किया गया, जबकि जलाशय में 507.82 एमसीएम पानी का भंडारण है। जलस्तर बढ़ने के साथ डैम से 418.49 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इससे डूब क्षेत्र में पकने को तैयार धान की फसल पर संकट गहरा गया है। डैम से रेडियल गेट के जरिए 253.73 क्यूमेक्स, रिवर स्लूइस से 13.50, इमरजेंसी स्लूइस से 118.84 और कैनाल के माध्यम से 32.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---