सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड में प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची समेत राज्यभर में 28 से 31 मई तक मॉनसून पूर्व की गतिविधि जोर पकड़ेगी। इस दौरान बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं तेज हवा और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे मौसम में नमी आई है।
यह भी पढ़े : सरकारी नौकरी:बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2619 पदों पर निकली भर्ती; आज से शुरू आवेदन
राज्य के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 27 मई से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में बादल छाएंगे रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।