समाचार

राजेन्द्र प्रसाद पहुंचे जमशेदपुर तेली समाज व ओबीसी के प्रबुद्ध लोगों ने किया भव्य स्वागत

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने कहा, राज्य में तेली समाज की आबादी 15% है वहीं ओबीसी की आबादी 55% है लेकिन राजनीतिक चेतना नहीं होने से समाज हास्य पर है, माटी के लिए वोट करें। उक्त बातें मूलवासी सदान मोर्चा के  राष्ट्रीय राजेन्द्र प्रसाद ने जमशेदपुर के एक होटल में स्वागत समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि दुसरे समाज से तेली समाज और ओबीसी समुदाय को सीखने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में जो समाज संगठित है उन समाज को राजनीतिक दल अनदेखी नहीं कर पाते हैं जिसका परिणाम है कि संगठित समाज को राजनीतिक भागीदारी मिली है। कहा अधिकारों के लिए संगठित और चिंतनशील होना होगा। प्रसाद ने कहा तेली समाज और ओबीसी को राजनीतिक भागीदारी लेना है तो संगठित होना होगा और वैसे दल को ही समर्थन करें जो तेली समाज और ओबीसी को पार्टी संगठन और विधानसभा व लोकसभा में प्रत्याशी बनाए। उन्होंने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी को तमिलनाडु के तर्ज पर 36 से 50% देने की अनुशंसा की है उसे झारखंड सरकार लागू करें यह मांग ओबीसी और तेली समाज की ओर से उठाना होगा।

राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि  पुर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास का जिक्र करते हुए कहा कि  राज्य का विकास उन्होंने तीव्र गति से किया उनके समय में जो विकास झारखंड में देखने को मिला वैसा वर्तमान सरकार सोंच भी नहीं सकती। स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजकिशोर प्रसाद, ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी को 50%आरक्षण देने का  अनुशंसा सरकार से की गई है, उसमें राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य के रूप में राजेन्द्र प्रसाद का अहम भूमिका रही है। इसके लिए उन्होंने राजेन्द्र प्रसाद के प्रति ओबीसी और तेली समाज की ओर से आभार जताया। प्रकाश विश्वकर्मा ने भी राजेन्द्र प्रसाद का स्वागत करते हुए कहा कि ओबीसी को आपका मार्गदर्शन की जरूरत है हम सब आपके साथ हैं ।

डॉक्टर ऋषिकेश ने कहा राज्यसभा में बाहर के लोगों को भेजना झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण की बात है। स्वागत समारोह में शेखर कुमार साहू, प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, मंजु शाह, डॉक्टर ऋषिकेश, कुंदन गुप्ता, गणेश, विमल, देवाशीष आदि उपस्थित थे संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago