Advertisement 2

राजपाल, विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य विधायकों ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rajpal, Vidhan Sabha Speaker and other MLAs paid tribute to Ramdas Soren
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता और निबंधन विभाग रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, पार्थिव शरीर विधानसभा में अंतिम दर्शन को

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इधर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण एवं विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों- कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि  दी।

जमशेदपुर घोड़ाबंधा में अपराहन 3:00 बजे पहुंचेगी पार्थिव शरीर

मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर अपराहन 3:00 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबंधा स्थित उनके आवास पहुंचेगी। इससे पहले करीबन दोपहर 1:00 बजे घाटशिला मऊभंडार के कल एचसीएल ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर लाया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version