---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Rajya Sabha Election Jharkhand: कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, नेताओं ने दिखाई एकजुटता

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rajya Sabha Election Jharkhand: कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, नेताओं ने दिखाई एकजुटता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढे : Asia Cup 2026: एनटीएचए के आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ दागे 4 गोल, भारत अंडर-18 हॉकी एशिया कप फाइनल में

स्वागत कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर विजय खाँ, प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद, गौतम उपाध्यक्ष, मन्नन संजय, प्रो. उदय प्रकाश, नितिन परियर, मुन्ना खान, बॉबी खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती और इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया। प्रदेश को-ऑर्डिनेटर विजय खाँ ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन के सभी विधायक एकजुट होकर दोनों राज्यसभा सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष की मजबूत उपस्थिति लोकतंत्र के लिए आवश्यक है और झारखंड से दोनों सीटों पर जीत विपक्ष की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगी। विजय खाँ ने सभी गठबंधन विधायकों से समन्वय और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।

प्रणव झा के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version