IIMUN के 15 साल पूरे होने पर पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, अनारकली लुक ने खींचा सबका ध्यान

By Sanjana Das

Published :

Follow
IIMUN के 15 साल पूरे होने पर पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, अनारकली लुक ने खींचा सबका ध्यान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : IIMUN यानी India International Movement to Unite Nations के 15 साल पूरे होने पर एक शानदार सेलिब्रेशन रखा गया। इस खास शाम में बॉलीवुड से लेकर खेल और पब्लिक लाइफ से जुड़े कई जाने-माने चेहरे नजर आए। रकुल प्रीत सिंह भी पति जैकी भगनानी के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

यह भी पढे : Spider-Man Brand New Day Box Office: 10वें दिन 122% की छलांग, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को पछाड़ बना भारत में दूसरा सबसे बड़ा हॉलीवुड ग्रॉसर

इवेंट में रकुल का लुक खास तौर पर चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने खूबसूरत और चटक रंग की अनारकली पहनी थी, जिसमें की गई बारीक डिजाइनिंग उनके पूरे लुक को और खास बना रही थी। रकुल ने इस ट्रेडिशनल आउटफिट को काफी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया और कैमरों के सामने पोज भी दिए।

रकुल के साथ ये सितारे भी पहुंचे

IIMUN की 15वीं वर्षगांठ के जश्न में रकुल और जैकी के अलावा भी कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। कार्यक्रम में बोमन ईरानी, पीटी उषा, रवि दुबे, रिद्धि डोगरा, साइना नेहवाल, कुब्रा सैत, गुनीत मोंगा और आमना शरीफ समेत कई चर्चित चेहरे नजर आए।फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ खेल जगत और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों की मौजूदगी ने इस समारोह को और खास बना दिया।

अनारकली लुक में रकुल ने लूटी महफिल

रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी उनका एथनिक लुक लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।चटक रंग की अनारकली में रकुल काफी खूबसूरत नजर आईं। आउटफिट की बारीक कारीगरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को बहुत ज्यादा हैवी किए बिना एलिगेंट अंदाज में कैरी किया।

15 साल का हुआ IIMUN

IIMUN युवाओं को नेतृत्व, संवाद और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ने वाली एक पहल है। इसके जरिए युवाओं को अलग-अलग वैश्विक विषयों पर चर्चा करने और अपनी बात रखने का मंच मिलता है।15 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों के चर्चित लोगों की मौजूदगी ने सेलिब्रेशन को यादगार बना दिया। रकुल प्रीत सिंह का ट्रेडिशनल लुक इस इवेंट की खास झलकियों में से एक रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version