Responsive Full Width Slider

‘Lock Upp’ में फिर विवादों में राम कपूर, कंटेस्टेंट को Kiss करने का वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

By Riya Kumari

Published :

Follow
'Lock Upp' में फिर विवादों में राम कपूर, कंटेस्टेंट को Kiss करने का वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी और ओटीटी की दुनिया के चर्चित अभिनेता राम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ के हालिया एपिसोड में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राम कपूर अपनी सह-प्रतियोगी आकांक्षा चमोला को गले लगाकर उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने इसे सामान्य व्यवहार बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे अनुचित करार दिया।

यह भी पढे :

भावुक पल के दौरान हुआ यह वाकया । शो के एपिसोड में आकांक्षा चमोला अपनी टीम से अलग किए जाने के बाद भावुक दिखाई देती हैं। उन्हें सांत्वना देने के लिए राम कपूर आगे आते हैं। बातचीत के दौरान वह पहले उन्हें गले लगाते हैं और फिर उनके गाल पर किस कर देते हैं। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और एपिसोड के प्रसारित होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

राम कपूर इससे पहले भी इसी शो में अपने व्यवहार को लेकर विवादों में आ चुके हैं। कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि एक टास्क के दौरान राम कपूर ने बिना उनकी सहमति के उन्हें किस किया था, जिससे वह असहज महसूस हुई थीं। श्रेया ने शो में खुलकर कहा था कि किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत सीमाओं और सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी विवाद के दौरान कंटेस्टेंट वरुण यादव ने भी दावा किया था कि उस घटना के बाद श्रेया काफी असहज थीं। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

राम कपूर के नए वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसे विवाद सामने आना सवाल खड़े करता है। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि किसी भी घटना पर राय बनाने से पहले उसका पूरा संदर्भ देखना जरूरी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी भी रियलिटी शो में प्रतिभागियों की सहमति (Consent) और पर्सनल स्पेस का सम्मान सबसे अधिक जरूरी है।

पत्नी गौतमी कपूर ने किया था बचाव

इससे पहले जब श्रेया कालरा वाला विवाद सामने आया था, तब राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर उनके समर्थन में सामने आई थीं। उन्होंने कहा था कि राम कपूर का स्वभाव बेहद स्नेहपूर्ण है और उनके इरादों को गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से पूरे घटनाक्रम को समझने की अपील भी की थी।

मेकर्स की ओर से नहीं आया कोई बयान

फिलहाल इस ताजा वायरल वीडियो को लेकर शो के मेकर्स या राम कपूर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस लगातार जारी है। एक पक्ष इसे सामान्य मानवीय व्यवहार बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे व्यक्तिगत सीमाओं और सहमति से जुड़ा गंभीर मुद्दा मान रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट