---Advertisement---

राम माधव बोले- BJP, RSS के बीच तनाव नहीं:विपक्ष ऐसी अटकलें लगाता है

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
Ram Madhav RSS

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव ने भाजपा और RSS के बीच मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने शनिवार को न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि दोनों संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा राजनीति में और आरएसएस सामाजिक सेवा के लिए जानी जाती है। दरअसल, दोनों एक वैचारिक परिवार से जुड़े दो संगठन हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा देश के सम्मान में जामा मस्जिद क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

राम माधव के ये बयान ऐसे समय आए हैं जब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आरएसएस का जिक्र करने को लेकर आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने संगठन के उल्लेख को “संविधान और तिरंगे का अपमान” बताया है।

PM ने RSS की तारीफ की, कांग्रेस बोली-भागवत की कृपा चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था-
आज गर्व के साथ मैं इस बात का जिक्र करना चाहता हूं कि 100 साल पहले एक संगठन आरएसएस का जन्म हुआ। 100 साल की राष्ट्र सेवा गौरवपूर्ण है। आरएसएस ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर 100 साल मां भारती के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सेवा, समर्पण, संगठन और अप्रतिम अनुशासन जिसकी पहचान रही है, ऐसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा NGO है।

इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आरएसएस का जिक्र मोहन भागवत को खुश करने के लिए किया, क्योंकि मोदी अब पूरी तरह उनके भरोसे हैं। सितंबर के बाद जब वे 75 साल के हो जाएंगे, तो पद पर बने रहे के लिए मोहन भागवत की मदद पर निर्भर हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---