सोशल संवाद/राँची : झारखंड सरकार ने रामनवमी की छुट्टी में संशोधन कर दिया है। अब छुट्टी 27 मार्च को होगी। इसका आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 25 मार्च को जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें: सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई
आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग की अधिसूचना (संख्या-7244 दिनांक-10.12.2025) के द्वारा वर्ष 2026 में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित है। रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च के स्थान पर 27 मार्च को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवस की भांति 26 मार्च को खुले रहेंगे।









