January 13, 2025 7:01 pm

राम मंदिर उद्घाटन: जाने राज्यों की लिस्ट, जहां 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। भारतवासियों के लिए ये एक अहम तारीख है। ऐसे में भारत सरकार ने इस  “उत्सव में भाग लेने” की अनुमति देने के लिए अपने ऑफिस में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार के ऑफिस में सोमवार दोपहर 2.30 बजे से काम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार के नोटिस के बाद कई अन्य राज्यों ने अपने ऑफिस के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यहां उन राज्यों की लिस्ट दी गई है जिन्होंने 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की है। आइए जानते हैं।

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश ने सबसे पहले 22 जनवरी 2024 को छुट्टी घोषित की थी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है। बता दें, 22 जनवरी को राज्य भर में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अगले सोमवार यानी 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।  उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी ड्राई डे यानी शराब – भांग की दुकानें की दुकानें बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री ने एक्स  पर ट्वीट लिखा, “जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फैसला किया है कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे होगा। शराब और भांग की दुकानों सहित सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी।

गोवा – गोवा राज्य सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार ने राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अवकाश की घोषणा की है।

हरियाणा – हरियाणा सरकार ने 22 जनवरी को स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा अभिषेक समारोह के दिन शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

असम – असम राज्य सरकार ने सभी सरकारी ऑफिस और शैक्षणिक संस्थानों के लिए आधे दिन की घोषणा की है।  22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे ऑफिस में काम शुरू किया जाएगा।

राजस्थान – राजस्थान सरकार ने राज्य में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी करने का अनुरोध भेजा है।

त्रिपुरा – त्रिपुरा सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी ऑफिसर और शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।

ओडिशा – ओडिशा सरकार ने कहा है, “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के मद्देनजर, राज्य सरकारी  ऑफिसर के साथ-साथ राजस्व और मजिस्ट्रियल कोर्ट (एग्जीक्यूटिव) 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”

गुजरात – गुजरात राज्य सरकार के ऑफिस भी आधे दिन बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण Keyboards पर QWERTY क्रम में क्यों रहते हैं अक्षर इस देश में नहीं है एक भी मच्छर