रामकृष्णा फोर्जिंग्स ने CII नेशनल काइज़ेन कम्पटीशन जीता – सेनापति

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : CII द्वारा आयोजित 45वीं CII नेशनल काइज़ेन कम्पटीशन में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड  ने प्लैटिनम एवं गोल्ड अवार्ड जीता। काइज़ेन कम्पटीशन 28-29 मार्च को सम्पन्न हुआ था जिसमे पूरे देश की 96 कंपनियों ने भाग लिया था।

इस दौरान रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के चीफ पीपल अफसर शक्ति प्रसाद सेनापति ने बताया की रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की दो टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमे एक टीम का प्रतिनिधित्व विवेक कुमार और हरिओम एवं दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व धीरेन्दु पटनायक, देवब्रत एवं धनञ्जय ने किया। विवेक कुमार की टीम ने इनोवेटिव काइज़ेन केटेगरी में प्लैटिनम अवार्ड एवं धीरेन्दु की टीम ने रेनोवेटिव केटेगरी में स्वर्ण अवार्ड जीता।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

आपको बताते चले कि जमशेदपुर की इकलौती कंपनी रामकृष्णा फोर्जिंग रही जिन्होंने ये अवार्ड जीता। विवेक एवं धीरेन्दु ने रामकृष्णा मैनेजमेंट खासकर चीफ पीपल अफसर शक्ति सेनापति एवं सिस्टम हेड उमेश मकवाना का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताएं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट