राजनीति

रामलीला मैदान की रैली एक फ्लॉप शो रही जिसमें आप के 61 विधायक रैली के लिए 6100 लोग भी जुटाने में असफल रहे – वीरेंद्र सचदेवा

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट- सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आई.एन.डी.आई. गठबंधन दिल्ली में अपने पहले शो में छाप छोड़ने में विफल रहा क्योंकि दिल्लीवासियों ने दो मुख्य साझेदारों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के रैली आह्वान को खारिज कर दिया।

मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि यह एकजुटता विहिन बिखरी हुई रैली थी जिसमें लगभग कुछ हजार की भीड़ की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश पंजाब एवं हरियाणा से लाये गये। दिल्ली कांग्रेस और आप दोनों के नेता, जो पिछले एक हफ्ते से मीडिया ब्रीफिंग में रैली को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, दिल्ली की जनता को तो छोड़िए, अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जोश नहीं भर सके।

“आप” और कांग्रेस के बीच मतभेद स्पष्ट था क्योंकि मीडिया वीडियो में दिखाया गया कि कांग्रेस ने “आप” नेताओं द्वारा मंच के माइक के पास लगाई गई अरविंद केजरीवाल की तस्वीर को हटवा दिया। सचदेवा ने कहा कि रैली से पहले यह सर्वविदित था कि कांग्रेस का दिल्ली में कोई जमीनी आधार नहीं है, लेकिन रैली से पता चला है कि “आप” नेतृत्व का भी दिल्लीवासियों से जुड़ाव खत्म हो गया है। रामलीला मैदान रैली एक फ्लॉप शो रही, जिसमें आप के 61 विधायक रैली के लिए 6100 लोग भी जुटाने में असफल रहे। सचदेवा ने कहा कि आज की रैली की विफलता ने दिल्ली में “आप” के अंत की शुरुआत कर दी है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago