Dr Abhishek Child Care

दुमका स्टेशन पर रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 2 बोगी पटरी से उतरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Rampurhat-Jasidih passenger train derails at Dumka station
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/झारखंड : झारखंड की उपराजधानी दुमका के दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ट्रेन की 2 बोगियां पटरी से उतर गयीं. दुर्घटना में ओवरहेड इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

यह भी पढ़े : झारखंड में अब ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा कफ सिरप, हाई कोर्ट बोला- सख्ती से आदेश का हो पालन

2 बोगियां पटरी से उतरी

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 63081 रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की 2 बोगियों दुमका रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गयी. ओएचई इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

दुर्घटना के बाद ट्रेनों का आवागमन बाधित

अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन स्टेशन पर पहुंच गयी थी. उस वक्त ट्रेन की स्पीड काफी कम थी. इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. ट्रेन दुर्घटना की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator