अनंत सिंह की बेटी की शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, जीतने पर मिलेगी थार

By Riya Kumari

Published :

Follow
अनंत सिंह की बेटी की शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, जीतने पर मिलेगी थार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। 25 नवंबर 2026 को होने वाली इस शाही शादी में कई खास आयोजन किए जा रहे हैं। शादी का सबसे बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें झारखंड की राजधानी रांची का घोड़ा ‘रांची एक्सप्रेस’ भी अपनी रफ्तार दिखाएगा।

यह भी पढे : जयराम महतो पहुंचे निशा भगत के घर, बोले- आदिवासी अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

15 दिन पहले गुजरात से आया रांची एक्सप्रेस

रांची एक्सप्रेस सिंधी नस्ल का घोड़ा है, जिसे करीब 15 दिन पहले गुजरात के कच्छ से लाया गया है। इसके मालिक रांची के कांके निवासी मोहम्मद महताब अंसारी हैं। घुड़दौड़ में इस घोड़े की सवारी शेखावत अली करेंगे। प्रतियोगिता के लिए घोड़े को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जीतने वाले को मिलेगी महिंद्रा थार

अनंत सिंह की ओर से आयोजित इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विजेता के लिए आकर्षक इनाम रखा गया है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले घोड़े के मालिक को महिंद्रा थार दी जाएगी। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगी।

प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से अच्छी नस्ल के घोड़ों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव में विशेष अस्तबल और रेस के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है।

12 बीघा में बनेगा शाही पंडाल, 4 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था

अनंत सिंह की बेटी की शादी को भव्य बनाने के लिए करीब 12 बीघा जमीन पर शानदार पंडाल तैयार किया जा रहा है। शादी में करीब 150 तरह के पकवान बनाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा वीआईपी मेहमानों के लिए पांच हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं।

इस शाही शादी में झारखंड के रांची एक्सप्रेस की भागीदारी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर टिकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version