दशहरा से पहले रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन का होगा शुभारंभ

सोशल संवाद/डेस्क : रांची-हावड़ा के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर करने की सोच रहे यात्रियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। सितंबर-अक्तूबर माह में रांची-हावड़ा-रांची के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू कर दी जाएगी। चेन्नई स्थित आईसीएफ कोच फैक्ट्री से 28 जुलाई को रांची-हावड़ा के लिए वंदेभारत का नया कोच बनाकर डिस्पेच कर दिया गया है। रांची और हावड़ा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस के 8 कोच डिस्पेच किए गए हैं। इसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे को नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर अवगत करवाया जाएगा।

दशहरा से पहले रांची-हावड़ा वंदेभारत का शुभारंभ – रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की पूर्व घोषणा के अनुसार रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद दूसरे चरण में दशहरा के पूर्व रांची-हावड़ा के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में चेन्नई से 8 कोच वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का वितरण कई जोनल रेलवे को किया गया है। इसमें रांची, हावड़ा स्टेशन के अलावा चेन्नई, पटना, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली, जयपुर, इंदौर जैसे स्टेशन भी शामिल हैं। सभी शहरों के लिए एक साथ वंदेभारत का कोच भेजा जा रहा है।

2 रूटों पर चलाने पर चल रहा है मंथन – रांची-हावड़ा-रांची के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए कई रूटों पर अध्ययन किया जा रहा है। जिस रूट में वंदेभारत के लिए अत्यधिक यात्री मिलेंगे, उस रूट में चलाने की योजना है। सप्ताह में तीन दिन दो रूटों पर चलाए जाने पर मंथन किया जा रहा है। पहले रूट में रांची-मुरी-झालदा-पुरूलिया-बाराभूम-टाटानगर-घाटशिला-चाकुलिया-झाड़ग्राम-खड़गपुर होते हुए हावड़ा तक चलाने की योजना है। दूसरे रूट में रांची-मुरी-बोकारो-धनबाद होकर चलाने की योजना है।

 

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago