---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन बीच रास्ते में खराब, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Ranchi Patna Vande Bharat

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन का इंजन बीच रास्ते में खराब हो गया, जिसके बाद इसे मालगाड़ी के सहायक इंजन की मदद से गया जंक्शन तक लाया गया। हालांकि गया में भी तकनीकी समस्या दूर नहीं हो सकी और अंततः ट्रेन देर रात करीब 1:38 बजे पटना जंक्शन पहुंची। इस दौरान यात्री लगभग साढ़े नौ घंटे तक परेशान रहे।

यह भी पढ़े : ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट के समझौता प्रस्ताव को हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया

मेसरा स्टेशन के पास आई तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस शाम करीब 4:15 बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान मेसरा स्टेशन के पास ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। लोको पायलट ने समस्या दूर करने की कोशिश की और कुछ देर बाद ट्रेन आगे बढ़ी, लेकिन थोड़ी दूरी पर फिर रुक गई।

बताया जा रहा है कि एमआर प्रेशर (MR Pressure) में खराबी के कारण ट्रेन पर्याप्त गति नहीं पकड़ पा रही थी। किसी तरह ट्रेन को धीरे-धीरे बरकाकाना स्टेशन तक पहुंचाया गया।

बरकाकाना में भी नहीं बनी बात

बरकाकाना स्टेशन पर रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब एक घंटे तक ट्रेन की मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। इसके बाद सहायक इंजन की व्यवस्था की गई और एक मालगाड़ी का इंजन वंदे भारत से जोड़कर उसे गया जंक्शन के लिए रवाना किया गया।

मालगाड़ी के इंजन के सहारे पहुंची पटना

गया जंक्शन पहुंचने के बाद भी ट्रेन की तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन के सहारे ही पटना के लिए रवाना किया गया। निर्धारित समय से काफी देरी के बाद ट्रेन रात 1:38 बजे पटना जंक्शन पहुंची।

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

ट्रेन में सफर कर रहे कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेल मंत्रालय को टैग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों ने लंबी देरी और यात्रा के दौरान हुई असुविधा को लेकर नाराजगी जाहिर की।

अधिकारियों से नहीं मिला जवाब

घटना को लेकर रेलवे अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई। बताया गया कि धनबाद मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम और रांची डीआरएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, रांची मंडल की डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

तकनीकी खराबी और लगातार देरी के कारण यात्रियों को करीब साढ़े नौ घंटे तक ट्रेन में इंतजार करना पड़ा। देर रात पटना पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version