---Advertisement---

Randeep Hooda और Lin Laishram का मैटरनिटी फोटोशूट वायरल, जल्द बनेंगे माता-पिता

By Riya Kumari

Published :

Follow
Randeep Hooda और Lin Laishram

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Randeep Hooda और उनकी पत्नी Lin Laishram इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस कपल ने अपना मेटरनिटी फोटोशूट शेयर किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढे : The Kerala Story 2 Box Office Day 11: दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी, जानें कुल कमाई

खूबसूरत फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद खुश और भावुक नजर आ रहे हैं। कई तस्वीरों में रंदीप हूडा पत्नी लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं, जो उनके खास पलों को दर्शाता है।

इन तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री और सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जल्द माता-पिता बनने वाले हैं Randeep और लिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। दोनों ने पहले सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी, जिसके बाद से फैंस इस खास पल का इंतजार कर रहे हैं।

2023 में हुई थी शादी

रंदीप हूडा और लिन लैशराम ने नवंबर 2023 में मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक मेइती रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद से यह जोड़ी अक्सर अपने निजी पलों की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती है।

फैंस ने दी शुभकामनाएं

मेटरनिटी फोटोशूट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों ही कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तस्वीरों को “दिल छू लेने वाला” और “बहुत प्यारा पल” बताया है।

रंदीप हूडा और लिन लैशराम का यह मेटरनिटी फोटोशूट न सिर्फ उनके जीवन के नए अध्याय की झलक देता है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version